मुज़फ़्फ़रनगर जिले के तिगाई गांव में संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद तनाव फैल गया. पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना की खबर मंगलवार को मिली और नाराज गांव वाले सड़क पर प्रदर्शन करने लगे. थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है