Country

शिवसेना सांसद पर चाकू से जानलेवा हमला

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में बुधवार को एक रैली के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने शिवसेना सांसद ओमराजे निंबालकर पर चाकू से वार किया। इस हमले में सांसद ओमराजे बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली खरोंच आई है। फिलहाल, हमले का कारण स्पष्ट नहीं है।घटना जिले के नायगांव-पाडोली में हुई। वह यहां कलाम निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना प्रत्याशी कैलास पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए थे। आरोपी ने ओमराजे पर तब हमला किया जब वे लोगों से हाथ मिला रहे थे। इसके बाद आरोपी भीड़ का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकला।

पुलिस ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई तब निंबालकर कलंब तालुका के पडोली नैगांव गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रैली के दौरान व्यक्ति निंबालकर से हाथ मिलाने के बहाने एक समूह के साथ उनके पास पहुंचा था। निंबालकर उस्मानाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने बताया, ”सांसद का अभिवादन करते समय व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला किया और फौरन वहां से फरार हो गया। निंबालकर के हाथ में जख्म हुआ हालांकि कलाई पर घड़ी बंधी होने के वह अधिक गहरा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि घटना के बाद निंबालकर को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मामूली जख्म होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : महाराष्ट्र में बीजेपी का कद बढता गया वहीं शिवसेना का कद घटता गया

You may also like

MERA DDDD DDD DD