आज हरियाणा और महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। मतदानो के बीच पुणे के नजदीक एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। मुंबई पुणे एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह करीब 4 बजे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस बस में करीब 45 लोग सवार थे। ये सभी लोग से मुंबई से कराड के लिए निकले थे। जब यह बस बउर गांव से गुजर रही थी तभी सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई।