हॉलीवुड सुपर स्टार विन डीजल की आगामी फिल्म ‘ब्लडशॉट’ का ट्रेलर कल रिलीज हो गया हैं| उनके फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे है| ट्रेलर,रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा हैं| ये फिल्म अगले साल फरवरी में भारत में रिलीज की जाएगी| फिल्म में विन डीजल एक सुपर हीरो का रोल निभा रहे हैं| फिल्म की कहानी में वह मर चुके हैं और दोबारा जन्म लेकर अपने अधूरे काम को पूरा करने के लिया वापस आते है|
डेव विल्सन ने फिल्म को डायरेक्ट किया है| सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया अगले साल 21 फरवरी को फिल्म भारत में रिलीज करेगी. ब्लडशॉट सबसे पहले 1992 में आई थी| इसकी कॉमिक बुक के कुल 110 इश्यू की 75 लाख प्रतियां बिकी थीं|

