हरियाणा के करनाल में एक पांच साल की बच्ची खेलते हुए 50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है। बच्ची को बचाने के लिए प्रशासन ने अभियान चला रखा है। जेसीबी से खुदाई की जा रही है। करनाल जिले के हरीसिंह पूरा गांव में रविवार दोपहर तीन बजे एक पांच वर्षीय बच्ची खेलते समय घर के पास खुले पड़े करीब 50 फीट गहरे बोरवेल भी गिर गई। कई घंटों की तलाश के बाद परिजनों को यह मालूम हुआ कि बच्ची बोरवेल में गिरी हुई है।
