अब आईपीएल को और रोचक बनाने के लिए लीग में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। आईपीएल अब 11 खिलाड़ियों को नहीं, बल्कि 15 खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकती हैं। इस नए नियम के तहत कोई भी खिलाड़ी, किसी भी दूसरे खिलाड़ी को मैच के किसी भी मोड़ पर रिप्लेस कर सकता है।
आम तौर पर टीमें कोई विकेट गिरने या ओवर खत्म होने पर किसी खिलाड़ी को सब्सिट्यूट कर सकती हैं। अभी ये नियम बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखा गया है, जिन्हें ये पसंद आया है। अभी इस कॉन्सेप्ट को आईपीएल की गवर्निंग बॉडी के सामने रखा जाना बाकी है।
जब यह नियम पास हो जाएगा तो इसको अगली साल लागू किया जायेगा। आज मंगलवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई के हेड ऑफिस में मीटिंग होनी है, जिसमें पावर प्लेयर के कॉन्सेप्ट पर बात होगी। बात बन गई तो अगले सीजन से ही ये नियम लागू हो जाएगा । वहीं दूसरे देशों से चुने जाने से वाले खिलाडियों को लेकर पहले से ही यह मैच रोमांचक है। अब इसे और रोमांचक बनाने के लिए इसमें बदलाव होंगे तो यह देखने वालों की लिए और रोचक होगा । अब जरा सोचिए कि किसी टीम को आखिरी ओवर में 20 रन बनाने हैं। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोई विकेट गिरता है और वो टीम आखिरी ओवर खेलने के लिए आंद्रे रसेल को उतार देती है, जिन्होंने अब तक मैच में कोई गेंद ना तो फेंकी है, ना खेली है। रसेल आकर मैच जिता देते हैं। ये बेहद रोमांचक होगा।’