Country

अब 191 करोड के जहाज में सफर करेगी गुजरात सरकार ! 

गुजरात में सीएम विजय रूपाणी की भाजपा सरकार ने आखिरकार एक महंगा विमान खरीदा है। इस विमान का प्रयोग मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री जैसे अन्य गणमान्य व्यक्ति ही कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात है कि विमान की कीमत 191 करोड़ रुपये है। इस महंगे जहाज पर सबकी नजरें लगी है। खास बात यह है कि विमान को खरीदने के लिए औपचारिक प्रक्रिया पांच साल पहले ही शुरू कर दी गई थी, लेकिन विलंब होने के कारण यह पूरी नहीं हो पाई। इस महीने के तीसरे हफ्ते में यह विमान गुजरात सरकार को सौंप दिया जायेगा।
बताते चलें कि इस विमान का नाम ‘बॉम्बार्डियर चैलेंजर 650’ है। रोचक तथ्य यह है कि यह सात हजार किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। इस खास विमान का प्रयोग मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत राज्य के राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री करेंगे। बताते चलें कि इस विमान को दो सप्ताह के भीतर गुजरात सरकार को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद राज्य के सभी तीनों गणमान्य व्यक्ति इस विमान का प्रयोग अपने दौरों के लिए कर सकेंगे।
नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सीएम के दौरों के लिए अभी ‘बीचक्राफ्ट सुपर किंग’ विमान का प्रयोग किया जा रहा है, जो कम दूरी के लिए उपयोगी होता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लंबी यात्रा के लिए राज्य के गणमान्य व्यक्तियों की यात्रा के लिए एक लाख रुपये प्रति घंटे से भी ज्यदा कीमत पर निजी विमान की सेवा लेनी पड़ रही थी, इसलिए नए विमान को खरीदा गया है। साथ ही पुराने विमान में री फ्यूलिंग की समस्या भी थी। वह लंबी दूरी की यात्रा सक्षम नहीं है।
बताया जा रहा है कि नये विमान की रफ्तार, पुराने विमान की अपेक्षा दो गुना है। सीएम के वर्तमान ‘बीचक्राफ्ट सुपर किंग’ विमान को 2500 किलोमीटर दूरी तय करने में पांच घंटे का समय लगता है, जबकि बोम्बार्डियर विमान महज तीन घंटों में ही गंतव्य स्थान पहुंच जाएगा। इसके पीछे की वजह इसके री फ्यूलिंग की समस्या का ना होना है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस विमान को कनाडा के क्यूबेक स्थित बोम्बार्डियर कंपनी ने बनाया है। अभी तक चैलेंजर सीरीज के कुल 1100 विमान ही बाजार में उतरे हैं।
यह विमान दो इंजन वाला ‘बॉम्बार्डियर चैलेंजर 650’ है और इसमें 12 यात्री सफर कर सकते हैं। इस विमान की अन्य खासियतों में से एक यह है कि इसकी सात हजार किलोमीटर की उड़ान रेंज है, जो वर्तमान में 20 वर्षों से उपयोग किए जा रहे ‘बीचक्राफ्ट सुपर किंग’ विमान से बहुत अधिक है। इसके साथ ही आपको बता दें कि यह विमान लगभग 870 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD