Country

एनआरसी के खिलाफ मैदान में ममता

पश्चिम बंगाल में आज केंद्र सरकार के खिलाफ राज्यभर में (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन) एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी के नेता प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले एनआरसी को लेकर ममता ने कहा था कि एनआरसी के कारण बंगाल में भय का  माहौल बना हुआ है।
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने गुरुवार को अपनी पार्टी के नेताओं को एनआरसी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की नसीहत देते हुए कहा था कि तृणमूल कांग्रेस जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करती  है।  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नाम लिए बिना ममता बनर्जी ने कहा की कुछ लोग कह रहे हैं कि बांग्लादेश से भारत में शरण लेने वालों को नागरिकता संशोधन विधेयक  शरणार्थियों को नागरिकता मिले भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से जो लोग भारत में शरण लेकर रह रहे है।  उन्हें नागरिकता संशोधन विधेयक में संशोधन के बाद नागरिकता दी जाए।
बंगाल में  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा से ही एनआरसी का विरोध करती रही हैं। उनका कहना है कि इस बात को याद रखा जाना चाहिए कि पूर्वी बंगाल  जो शरणार्थी के तौर पर आए हैं, वो हमारे ही देश के नागरिक है। आखिर किसी व्यक्ति को कितनी बार अपनी नागरिकता को साबित करना होगा और कितनी बार पहचान पत्र हासिल करने होंगे। एनआरसी अब बंगाल में काफी बड़ा मुद्दा बन चुका  है।

You may also like