आंध्र प्रदेश विधानसभा द्वारा दिशा बिल,2019 अधिनियम को पास कर दिया गया है। हाल ही में पड़ोसी राज्य तेलंगाना में एक पशु चिकित्सक से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया था और यह विधेयक उस पीड़िता को दी गई एक श्रद्धांजलि है। इस प्रस्तावित नए कानून का नाम ‘आंध्र प्रदेश दिशा अधिनियम आपराधिक कानून (आंध्र प्रदेश संशोधन) अधिनियम, 2019 रखा गया है।