Latest news

पीएम बोले कांग्रेस में हिम्मत हैं तो पाकिस्तान के हर नागरिक को नागरिकता का ऐलान करे

झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “नागरिकता संशोधन कानून किसी भारतीय का कोई अधिकार नहीं छीनता है, कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है… कांग्रेस और उसके सहयोगी राजनैतिक उद्देश्य से मुस्लिमों को भड़का रहे हैं…” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं कांग्रेस और उसके सहयोगियों को चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है, तो उन्हें खुलेआम ऐलान करना चाहिए कि वे हर पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय नागरिकता देंगे, और वे जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में अनुच्छेद 370 बहाल करेंगे…”

You may also like