असम के गुवाहाटी में बुधवार को जनजीवन पटरी पर लौट आया, जबकि डिब्रूगढ़ में लागू कर्फ्यू में सुबह 6 बजे से 14 घंटे की ढील दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर का प्रवेशद्वार माने जाने वाले गुवाहाटी में 11 दिसंबर से लागू कर्फ्यू कानून-व्यवस्था में सुधार आने के बाद मंगलवार को हटा लिया गया.