Country

सीलमपुर हिंसा में कहा से आई हजारों की ‘छिपी हुई भीड’ ?

कल दिल्ली में सीलमपुर हिंसा हुई। बेकाबू भीड ने सडको पर तांडव किया। जमकर पत्थरबाजी हुई और दर्जनो लोग घायल हो गए। इसी दौरान देखते ही देखते हजारों की तादाद में भीड अचानक सडको पर प्रकट हो गई। पुलिस भी नही समझ पाई कि आखिर इतनी भारी भीड अचानक सडको पर आई कहा से?  इसमें ” छुपी हुई भीड ” का सबसे ज्यादा प्रदर्शन बताया गया। लेकिन सवाल यह है कि जब ज्यादातर लोग अपने काम धंधो पर गए थे तो यह छुपी हुई भीड आई कहा से? सवाल उठ रहे है कि कही यह छुपी हुई भीड सुनियोजित तो नहीं ?
इस मामले में अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सीलमपुर में पुलिस के साथ ‘मामूली झड़पों’ में चार से पांच हजार लोगों की ‘छिपी हुई भीड़’ शामिल थी। उन्होंने बताया कि हालात को जल्द ही काबू में कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों को दोपहर करीब दो बजे जाफराबाद में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करना था । लेकिन लोग दोपहर एक बजे और सवा एक बजे के बीच सीलमपुर में एकत्रित हुए और पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
एक अधिकारी की माने तो किसी पूर्व सूचना के एक गुप्त भीड़ ने सीलमपुर स्थल की ओर मार्च किया। इसमें चार-पांच हजार लोग थे। वे करीब 30 मिनट तक शांतिपूर्ण रहे । लेकिन उसके बाद मामूली झड़पें हुई। उन्होंने बताया कि हालात जल्द ही काबू में कर लिए गए और स्थिति में सुधार हुआ ।
दोपहर को संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने उत्तर पूर्व दिल्ली में कई मोटरसाइकिलों को फूंक दिया, पुलिस कर्मियों पर पथराव किया और बसों तथा पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। करीब डेढ़ घंटे तक चले गतिरोध में कम से कम दो इलाकों से धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया ।

You may also like

MERA DDDD DDD DD