Country

थप्पड़ कांड मामले में 650 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

थप्पड़ कांड मामले में 650 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के साथ हुई अशिष्टता के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस की ओर से 650 लोगों के विरुद्ध धारा 144 का पालन न करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। साथ ही बीजेपी के दो कायर्कर्ताओं के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज कराया गया है। एक अभियुक्त को हिरासत में भी लिया गया है।

राजगढ़ में बीते रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सीएए के समर्थन में रैली निकाली गई थी। राजगढ़ में धारा 144 लागू है। बावजूद इसके बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने बरौरा कस्बे में नागरिकता संशोधन के समर्थन में रैली निकाली थी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई थी।

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर निधि वर्मा और बीजेपी नेताओं के बीच बहस हुई। बहस के दौरान हाथापाई में प्रदर्शनकारी और डिप्टी कलेक्टर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। न्यूज एजेंसी ANI की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हो रही है। जहां प्रिया वर्मा भी मौजूद थी। इस दौरान किसी ने उनके बाल भी खींच लिए थे।

इस मामले पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज चौहान की ओर से भी एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रदेश सरकार से सवाल पूछे, “यह लोकतंत्र का काला दिन है। कलेक्टर ने हाथ में तिरंगा रखकर भारत माता की जय का नारा लगाने वालों को थप्पड़ मारा। हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्या कमलनाथ ने कलेक्टर को यह करने का आदेश दिया था?”

भाजपा की ओर से अपने कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ 24 जनवरी को पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता की तरफ से पूरे मामले पर सफाई दी गई है। उन्होंने कहा, “धारा 144 के उल्लंघन करने पर ही प्रशासन ने सख्ती दिखाई। इस पूरे मामले पर प्रशासन ने 150 से अधिक लोगों पर बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।”

 

You may also like