अब इस सीरीज का आखरी वनडे 11 फरवरी को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। इसके पहले टीम इंडिया ने टी-20 में नूजलैंड को व्हाइट वॉश किया था। अब भारत को आखिरी मैच को जीतकर व्हाइट वॉश होने से बचने की कोशिश करेगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए।
न्यूजीलैंड ने के तरफ से पारी की शुरुवात करने आए गप्टिल और निकोल्स। उन्होंने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। भारत ने 17वें ओवर में हेनरी निकोल्स के रूप में पहला विकेट लिया। उन्हें युजवेंद्र चहल ने आउट किया।
इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने टॉम ब्लंडेल को 22 रन पर आउट किया। इसके बाद गप्टिल ने तेजी से रन लेने के प्रयास में ठाकुर के थ्रो पर रन आउट हो गए। उस वक़्त न्यूजीलैंड के तीन विकेट पर 157 रन थे।
इसके बाद जडेजा ने टॉम लाथम को 7 रन पर आउट किया और जिमी नीशाम भी तीन रन पर आउट हो गए। कोलिन डी ग्रैंडहोम पांच रन पर ठाकुर ने पवेलियन भेजा। जबकि चहल ने मार्क चैपमैन एक रन पर बॉलर के हाथ में ही कैच मार बैठे।
उस समय लग रहा था कि न्यूजीलैंड टीम 200 रन भी पार नहीं कर सकेगी। जब टिम साउदी को तीन रन पर चहल ने आउट किया उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर आठ विकेट पर 197 रन था।
उसके बाद रोस टेलर ने नौवें विकेट के लिए काइले जैमीसन के साथ 51 गेंद में 76 रन की साझेदारी की। वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर रहे जैमीसन 24 गेंद में नाबाद 25 रन बनाए। टेलर ने 61 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
वहीं दोनों की 50 रन की साझेदारी 35 गेंद में पूरी हुई। न्यूजीलैंड ने आखिरी पांच ओवर में 53 रन बनाए। मार्टिन गप्टिल ने 79 गेंद में 79 रन बनाए। वह अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए।
न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन उसने सात विकेट 55 रन पर गंवा दिए। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने तीन, शार्दुल ठाकुर ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिए।
इसके जवाब में उतरी भारत ने 48.3 ओवर में 251 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारतीय पारी की शुरुआत पृथ्वी शॉ और मंयक अग्रवाल ने किया। भारत की बेहद खराब शुरुआत हुई। भारत ने 28 रन पर ही पहला विकेट खो दिया।
मयंक अग्रवाल 20 रन पर आउट हुए। उसके बाद पृथ्वी शॉ के रूप में टीम इंडिया का दूसरा झटका लगा। वह 19 गेंदों में 24 रन बनाकर शॉ वापस लौटे। 10वें ओवर में कप्तान विराट कोहली को क्लीन बोल्ड हो गए। वह 25 गेंदों में 15 रन बनाए। 14वां ओवर पर केएल राहुल भी क्लीन बोल्ड हो गए।
https://twitter.com/ICC/status/1226084110579400704
राहुल आठ गेंदों में चार रन बनाकर आउट हो गए। 21वां ओवर में केदार जाधव 9 रन बनाकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने चार नंबर पर खेलते हुए उन्होंने पहले वन-डे में शतक लगाया था, जबकि इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेले। वह 57 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए।
The final wicket goes! Neesham gets Jadeja caught at long off by De Grandhomme as he looks to hit out with one wicket left. Impressive innings from Jadeja can't get his team over the line. A 22 run victory to win the ODI series. Scorecard | https://t.co/6E9wqCe2kt #NZvIND pic.twitter.com/DuR5pR1mDf
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) February 8, 2020
शार्दुल ठाकुर 18 रन पर आउट हो गए। 44वें ओवर में नवदीप सैनी ने 49 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 5 चौके भी निकले। युजवेंद्र चहल 12 गेंदों में 10 रन बनाकर रन आउट हुए। रवींद्र जडेजा के रूप में भारत का 10वां विकेट गिरा। 48.3 ओवर्स में 251 रन पर भारतीय पारी सिमट गई।
काइल जैमीसन अपने शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैच ऑफ द मैच’ बने। मैच के बाद जैमीसन ने कहा, “मैं इस काफी खुश हूं। हम सिर्फ 50 ओवरों तक खेलने की कोशिश कर रहे थे। मेरी कोशिश टेलर के साथ विकेट पर खड़े रहने की थी।”
Player of the Match Kyle Jamieson with one of the great fan selfie arms in world cricket in action at @edenparknz. #NZvIND pic.twitter.com/TrBAnym4W4
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) February 8, 2020
अपनी बॉलिंग के बारे में जैमीसन ने कहा, “पहला विकेट हासिल करके जो आराम मिला वो बेहतरीन था। मैंने ज्यादा रन भी नहीं दिए। इंटरनेशनल क्रिकेट काफी दबाव वाला है लेकिन इसमें मजा आता है।”
इस मैच में शमी को आराम दिया गया था। इस मैच में नवदीप सैनी को मौका मिला। युजवेंद्र चहल 6 बाद वापसी हुई, जबकि कुलदीप यादव को बाहर बैठाया गया। न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी की जगह छह फुट आठ इंच लंबे काइल जेमिसन को उतारा गया था। जेमिसन वनडे डेब्यू करे उधर, मिशेल सेंटनर की जगह मार्क चैपनमैन आए।
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
मार्टिन गप्टिल run out (Shardul Thakur) | 79 | 79 | 8 | 3 | 100.00 |
हेनरी निकोल्स lbw b Yuzvendra Chahal | 41 | 59 | 5 | 0 | 69.49 |
टॉम ब्लंडेल c Navdeep Saini b Shardul Thakur | 22 | 25 | 3 | 0 | 88.00 |
रोस टेलर not out | 73 | 74 | 6 | 2 | 98.65 |
टॉम लाथम lbw b Ravindra Jadeja | 7 | 14 | 0 | 0 | 50.00 |
जेम्स नीशम run out (Ravindra Jadeja) | 3 | 5 | 0 | 0 | 60.00 |
कॉलिन डि ग्रैंडहोम c Shreyas Iyer b Shardul Thakur | 5 | 8 | 1 | 0 | 62.50 |
Mark Chapman c & b Yuzvendra Chahal | 1 | 2 | 0 | 0 | 50.00 |
टिम साउदी c Navdeep Saini b Yuzvendra Chahal | 3 | 10 | 0 | 0 | 30.00 |
Kyle Jamieson not out | 25 | 24 | 1 | 2 | 104.17 |
गेंदबाज | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
शार्दुल ठाकुर | 10 | 1 | 60 | 2 | 6.00 |
जसप्रीत बुमराह | 10 | 0 | 64 | 0 | 6.40 |
नवदीप सैनी | 10 | 0 | 48 | 0 | 4.80 |
युजवेंद्र चहल | 10 | 0 | 58 | 3 | 5.80 |
रविंद्र जडेजा | 10 | 0 | 35 | 1 | 3.50 |
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
---|---|---|---|---|---|
Prithvi Shaw b Kyle Jamieson | 24 | 19 | 6 | 0 | 126.32 |
मयंक अग्रवाल c Ross Taylor b Hamish Bennett | 3 | 5 | 0 | 0 | 60.00 |
विराट कोहली b Tim Southee | 15 | 25 | 1 | 0 | 60.00 |
श्रेयस अय्यर c Tom Latham b Hamish Bennett | 52 | 57 | 7 | 1 | 91.23 |
लोकेश राहुल b Colin de Grandhomme | 4 | 8 | 0 | 0 | 50.00 |
केदार जाधव c Henry Nicholls b Tim Southee | 9 | 27 | 1 | 0 | 33.33 |
रविंद्र जडेजा c Colin de Grandhomme b James Neesham | 55 | 73 | 2 | 1 | 75.34 |
शार्दुल ठाकुर b Colin de Grandhomme | 18 | 15 | 3 | 0 | 120.00 |
नवदीप सैनी b Kyle Jamieson | 45 | 49 | 5 | 2 | 91.84 |
युजवेंद्र चहल run out (James Neesham) | 10 | 12 | 1 | 0 | 83.33 |
जसप्रीत बुमराह not out | 0 | 1 | 0 | 0 | 0.00 |
गेंदबाज | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Hamish Bennett | 9 | 0 | 58 | 2 | 6.44 |
टिम साउदी | 10 | 1 | 41 | 2 | 4.10 |
Kyle Jamieson | 10 | 1 | 42 | 2 | 4.20 |
कॉलिन डि ग्रैंडहोम | 10 | 1 | 54 | 2 | 5.40 |
जेम्स नीशम | 9.3 | 0 | 52 | 1 | 5.59 |