Technology

Apple iPhone 11 Series पर यहां मिल रहा 13,000 रुपये तक की बंपर छूट

Apple iPhone 11 Series पर यहां मिल रहा 13,000 रुपये तक की बंपर छूट

Apple एक नया ऑफर लेकर आया है। अगर आप Apple iPhone 11 Series के 11, 11 Pro या फिर 11 Pro Max खरीदना चाहते हैं तो अभी आपके लिए अच्छा मौका है। HDFC बैंक के साथ एक साझेदारी के तहत ये ऑफर मिल रहा है। अगर आपके पास HDFC बैंक कार्ड है तो ये तीनों आईफोन सीरिज को भारी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। Apple iPhone 11 Series बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च हुआ था। अभी भारत में Apple iPhone 11 Series की कीमत 64,900 रुपये से 1,41,900 रुपये के बीच है।

कैसे मिल रहा है ये ऑफर
Apple iPhone 11 Series के इन तीनों मॉडल्स 7000 रुपये तक का छूट मिल रहा है। सब इसके लिए चाहिए एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड। यह ऑफर फ्लिपकार्ट, अमेज़न, पेटीएम समेत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत ऑनलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।

क्या है ऑफर
अभी Apple iPhone 11 के 64 GB स्टोरेज वेरिएंट वाले फोन की कीमत 64,900 रुपये है। इसे HDFC कार्ड से 58,900 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अभी 69,900 रुपये है जो 63,900 रुपये में खरीद सकते हैं। ये ऑफर Apple iPhone 11 Series के पर्पल, व्हाइट, ग्रीन, यलो, ब्लैक और रेड रंग पर उपलब्ध है।

Apple iPhone 11 Series का Pro 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अभी 99,900 रुपये है जिसे सभी ऑनलाइन रीटेल स्टर्स से खरीदा जा सकता है। ये ऑफर केवल अमेज़न पर उपलब्ध नहीं है। HDFC बैंक कार्ड से ये 93,900 रुपये में मिल रहा है। अमेज़न इस पर 6,800 रुपये का छूट दे रहा है। अमेज़न पर iPhone 11 Pro 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 93,900 रुपये लिस्ट की गई है। HDFC बैंक कार्ड से इसे यहां 87,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 256 GB वेरिएंट को 6,800 रुपये कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

जैसा कि हम जानते हैं Apple iPhone 11 Pro Max सीरीज का सबसे महंगा स्मार्ट फोन है। 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,900 रुपये है। वहीं दूसरी तरफ 256 GB और 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 1,23,900 रुपये और 1,41,900 रुपये है। इन तीनों वेरिएंट पर HDFC बैंक कार्ड से प्रीपेड ट्रांजेक्शन करने पर 7,000 रुपये का छूट मिल रहा है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD