कोरोना का कहर चीन में थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक इस वायरस ने कई ज़िंदगियां खत्म कर दी है। चीन के वुहान शहर से फैले कोरोनावायरस की चपेट में अब पूरी दुनिया है। इसी के चलते जापान ने दस दिनों से डायमंड प्रिंसेज क्रूज को योकोहामा पोर्ट पर खड़ा किया हुआ है। जापान सरकार ने डायमंड प्रिंसेस क्रूज को आईसोलेट करके रखा है। इस जहाज में 39 यात्री और कोरोनावायरस के पॉजिटिव पाए गए है, जिनमें दो भारतीय शामिल है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया है।
अब तक क्रूज पर 174 केस पॉजिटिव आ चुके हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। एस जयशंकर के ट्वीट के मुताबिक, जापान में फंसे डायमंड प्रिंसेज क्रूज विमान पर दो भारतीय क्रू मेंबर कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
2 Indian crew members have tested positive for #Coronavirus.
Will keep you updated.— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 13, 2020
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि जापान में हमारा दूतावास लगातार जापानी क्रूज पर वायरस की चपेट में आए दोनों भारतीय क्रू मेंबरों के साथ संपर्क में है। हम उन्हें हर संभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्रूज पर यात्री और क्रू मेंबरों की जांच की जा रही है।
Our Embassy @IndianEmbTokyo is in constant touch with the crew & passengers of #DiamondPrincess off Yokohama, Japan, rendering all necessary support & assistance.
Passengers & crew are currently quarantined by Japanese authorities. @mkstalin— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 13, 2020
बुधवार को चीन में 242 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कोरोना वायरस का प्रभाव बार्सिलोना में होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2020) पर भी पड़ा। इसी वजह से 24 से 27 फरवरी तक होने वाले इस आयोजन को रद्द कर दिया गया है।
पीटीआई के मुताबिक, जापान के स्वास्थ्य मंत्री कतसुनोबू काटो की ओर से 12 फरवरी, बुधवार को इसकी जानकारी दी गई थी। इस तरह क्रूज पर कोरोना के कुल 174 मामले सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि 53 में से 39 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4 लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
अधिक संख्या में पॉजिटिव केस मिलने के बाद जापान के प्रशासन ने इस पूरे क्रूज अपनी निगरानी में रखा है। क्रूज में फंसे लोग दहशत में है। इन्हीं में से एक हैं सोनाली ठक्कर जिन्होंने एक वीडियो जारी कर सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाएं।
सोनाली इस जहाज पर सिक्योरिटी ऑफिसर हैं। उन्होंने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि अगर उन्हें जल्द यहां से नहीं निकाला गया तो वो भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए भारत सरकार जल्द ही उन्हें यहां से निकालने का इंतजाम करें।
सोनाली ने कहा कि इस जहाज पर हजार से अधिक क्रू मेंबर हैं। हम साथ रहते हैं, खाते-पीते है। कौन कोरोना वायरस की चपेट में है, किसी को इसका पता नहीं चल पाता है। जहाज में मौजूद लोगों की जांच कराए जाए और जो लोग ठीक हैं उन्हें अलग रखा जाएं। उन्होंने कहा कि मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन हम भारतीय दूतावास से संपर्क नहीं कर पाए हैं। हालांकि वो अपने परिवार के संपर्क में हैं और घरवाले उनके लिए चिंतित हैं।
यह क्रूज 3,711 लोगों के साथ पिछले हफ्ते की शुरुआत में जापानी तट पर पहुंचा था और पिछले महीने हांगकांग में डी-बोर्डिंग करने वाले एक यात्री के जहाज पर वायरस के वाहक पाए जाने के बाद उसे वहां छोड़ दिया गया था। यात्रियों और चालक दल सहित कुल 138 भारतीय जहाज पर सवार हैं।