Latest news

 प्रणब मुखर्जी को मिला राहुल गाँधी का निमंत्रण 

कल दिन भर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी  का राहुल के इफ्तार पार्टी में न्योता  न मिलना सुर्ख़ियों में रहा. भाजपा ने इस खबर को पिछले दिनों संघ कार्यक्रम में  प्रणब दा की उपस्थिति से जोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी की असहिषुणता बताया था.जिसके बाद अब खबर आ रही हैं की राहुल गाँधी की इफ्तार पार्टी में पूर्व राष्ट्पति को आमंत्रित किया गया हैं जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया हैं.

11  जून की खबरों के अनुसार इस घटना के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को इस हफ्ते आयोजित होने वाली कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में आमंत्रित नहीं किया गया था  हालांकि यह भी आश्चर्यजनक है कि कांग्रेस द्वारा इस कार्यक्रम में निमंत्रित लोगों की सूची से पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी का नाम भी नहीं है

आमंत्रित लोगों में उन सभी बड़े राजनेताओं और पार्टियों के नाम शामिल हैं जिन्हें इस साल की शुरुआत में सोनिया गांधी के भव्य रात्रिभोज के लिए बुलाया गया था. उस रात्रिभोज को नरेंद्र मोदी और अमित शाह की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक विपक्षी ‘महागठबंधन’ बनाने की कोशिश के रूप में देखा गया था.
आम आदमी पार्टी का नाम भी इस इफ्तार पार्टी के आमंत्रित लोगों की सूची में शामिल नहीं है. कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित की जाने वाली यह इफ्तार पार्टी 13 जून को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होगी.
इस इफ्तार में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद रहेंगे और मीडिया में इस इफ्तार पार्टी के राजनीतिक महत्व को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इस इफ्तार के बहाने राहुल गांधी विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश करेंगे ताकि 2019 के आम चुनाव के लिए एक विपक्षी गठबंधन पर व्यापक सहमति तैयार हो सके.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD