नई दिल्ली। रेप के आरोपी बाबा दाती महाराज की तलाश में पुलिस ने शनिधाम और महाराज के फ़ार्म हाउस पर छापेमारी की है, लेकिन उसका कोई पता नहीं मिला। अब राजस्थान में भी बाबा के ठिकाने पर छापेमारी की तैयारी है।
बताया जाता है कि रेप का मामला दर्ज होने के बाद से दाती महाराज फ़रार हो गया है। राजस्थान की निवासी एक पच्चीस वर्षीय युवती ने दाती महाराज और उसके शिष्यों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में युवती ने दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दी है।
