कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों के मदद के लिए हिमाचल सरकार मदद को आगे आई है। अगर आपको रहने-खाने में दिक्कत है तो आप हिमाचल भवन जाकर रह सकते हैं। वहां उनके खाने-ठहरने का भी प्रबंध किया गया है। सरकार के सासने ये मामला आया कि चंडीगढ़ में पीजी में रह रहे कुछ छात्रों को मकान मालिकों ने तुरंत मकान खाली करने को कहा। इसके बाद उत्पन्न स्थिति से निपटने को हिमाचल सरकार मदद आगे आई है। वहां रहने वाले छात्रों को कर्फ्यू के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए उनके रहने के लिए हिमाचल भवनों में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
लॉक डाउन के दौरान दिल्ली, एनसीआर और चंडीगढ़ में शिक्षा प्राप्त करने वाले सैकड़ों छात्रों और अन्य लोगों के लिए हिमाचल सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इसे देख सरकार ने इनके लिए दिल्ली-चंडीगढ़ में रहने और खाने की व्यवस्था कर दी। सरकार ने इस बारे में अधिसूचना कर दी है। इस बारे में चंडीगढ़ प्रशासन को सूचित किया है। कर्फ्यू के दौरान चंडीगढ़ में सभी जरूरी सामान की दुकानें अब दिन में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही खुली रहेंगी। पहले प्रशासन ने शनिवार और रविवार को पूरे शहर में ये दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलवाई थीं। इसमें लोगों को छूट दी गई थी कि वे पैदल ही मार्केट तक जाकर सामान खरीद सकते हैं।
लेकिन ज्यादातर ये शिकायत आ रही थी कि शाम के समय ज्यादा लोग मार्केट्स में पहुंच रहे हैं। इसके चलते अब प्रशासक वीपी सिंह बदनोर के साथ मीटिंग के बाद फैसला लिया गया कि दिन में सिर्फ चार घंटे की ही ये छूट रहेगी। इस दौरान ही लोग मार्केट्स में जाकर करियाना, दवाइयां, दूध या सब्जी वगैरह खरीद सकेंगे।
वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए सरकार ने देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उद्योगपतियों, सेलिब्रिटी और आम लोगों ने राहत कोष में दान देने का सिलसिला शुरू कर दिया है। केंद्र और राज्य सरकारों के कर्मचारी राहत कोष में अपना वेतन दान कर रहे हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने रविवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना एक दिन का वेतना दान करने की घोषणा की। सरकार के आंकड़ों में अभी संक्रमितों की संख्या 1024 ही है। इनमें से 95 ठीक हो गए हैं। बीते दो दिनों में नए मरीजों की संख्या में कुछ कमी देखी जा रही है।
सोमवार को 116 नए मामले सामने आए। इससे पहले शनिवार को 143 और शुक्रवार को सबसे ज्यादा 151 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। कोरोना वायरस के आज 34 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 12, मध्यप्रदेश में 8, गुजरात में 6, जम्मू-कश्मीर में 3, आंध्रप्रदेश में 2, जबकि राजस्थान, पंजाब और अंडमान-निकोबार में 1-1 संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 1161 हो गई है। 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

