Country

विजय माल्या ने कहा, मैं अपना सारा कर्ज चुकाने को हूं तैयार

विजय माल्या ने कहा, मैं अपना सारा कर्ज चुकाने को हूं तैयार

भगोड़े घोषित हो चुके पूर्व शराब कारोबारी विजय माल्या ने मंगलवार को एक बार फिर अपनी कंपनी एयरलाइन्स की ओर से उधार ली गई राशि बैंको को वापस करने की बात कहा। माल्या ने कहा कि वह बैंकों का 100 प्रतिशत पैसा लौटाने को तैयार हैं। उन्होंने बैंकों पर आरोप लगाया कि उनके बार-बार पैसे चुकाने के प्रस्ताव के बावजूद बैंक पैसे लेने में कोई रूचि नहीं दिखा रहे हैं।

माल्या ने ट्वीट में लिखा, “भारत सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन किया है, जो किसी ने सोचा नहीं था। हम इसका सम्मान करते हैं, लेकिन इसकी वजह से मेरी सभी कंपनियों का काम ठप हो गया है। सभी तरह की मैन्युफैक्चरिंग भी बंद है। इसके बावजूद हम अपने कर्मचारियों को घर नहीं भेज रहे हैं और उसकी कीमत चुका रहे हैं। सरकार को हमारी मदद करनी होगी।”

माल्या ने अपने ट्वीट में लिखा, “मैंने बैंकों को किंग फिशर एयरलाइंस द्वारा उधार ली गई राशि का 100 प्रतिशत भुगतान करने के लिए बार-बार प्रस्ताव दिए हैं। न तो बैंक पैसे लेने को तैयार हैं और न ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मेरे अटैचमेंट को रिलीज करने के लिए तैयार हैं, जो उन्होंने बैंकों के इशारे पर अटैच की थी। मुझे आशा है कि संकट के इस समय पर वित्त मंत्री मेरी बात सुनेंगी।”

गौरतलब है कि विजय माल्या पर बैंकों का 9000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर उसका भुगतान न करने का आरोप है। साथ ही अनेक भारतीय जांच एजेंसियों की तरफ से मनी लॉन्ड्रिंग और धोखेबाजी के मामलों में भी उनपर आरोप हैं। अपनी कंपनी किंग फिशर के लिए उन्होंने यह कर्ज लिया था। परन्तु वह इसे चुकाने में विफल रहे और भारत से पलायन कर गए। लंदन में माल्या पर केस चल रहा है। फिलहाल वह अभी जमानत पर हैं।

माल्या की ट्विट के जरिए पैसा वापस देने की पेशकश पहली बार नहीं हैं। इससे पहले भी कई बार विजय माल्या ऐसे ऑफर दे चुका है। हालांकि, पिछले करीब चार साल से वह लंदन में ही हैं। माल्या खुद भारत आने को तैयार नहीं हैं। भारत सरकार ने माल्या को भगोड़ा घोषित कर रखा है। लेकिन भारत सरकार प्रत्यर्पण करके उनको भारत वापस लाने का प्रयास  कर रही है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD