entertainment

कनिका कपूर ठीक होकर लौटीं घर, अब प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी कोरोना पॉजिटिव

कनिका कपूर ठीक होकर लौटीं घर, अब प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी कोरोना पॉजिटिव

भारत में कोरोना वायरस से अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुछ लोगों के ठीक होने की भी खबर आई है। उनमें बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर एक हैं। कनिका कपूर अब खतरे से बाहर हैं। कनिका कपूर की लगातार दो बार के टेस्ट में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें लखनऊ के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कनिका कपूर को 20 मार्च को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (पीजीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसलिए डॉक्टर ने उन्हें डिस्चार्ज किया है।

हालांकि घर लौटने के बाद भी कनिका को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। डॉक्टर्स का कहना है कि कनिका अब बिल्कुल ठीक हैं। उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। पांचवीं रिपोर्ट आने के बाद कनिका कपूर की अब छठी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इसलिए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि, कनिका कपूर को अपने घर में 14 दिनों तक क्वारेंटिन रहना पड़ेगा।

गौरतलब है कि कनिका कपूर लंदन से भारत लौटीं थी जिसके बाद उनमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। लंदन में कनिका के बच्चे रहते हैं। वह उनसे ही मिलने गई थी। भारत आने के बाद वो कई पार्टियों में शिरकत हुई थी। जिस पार्टी में हिस्सा लेने पहुंचीं थी उसमें कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की थी। उसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा सांसद दुष्यंत कुमार, जितिन प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे।

कनिका कपूर पर आरोप था कि वे विदेश से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर बिना जांच कराए वहां से भाग निकली थीं। जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। उन पर लापरवाही बरतने के आरोप भी लगे थे। इतना ही नहीं जब कनिका अस्पताल में भर्ती थी तो कनिका का कहना था कि डॉक्टर्स उन्हें धमका रहे हैं। जबकि डॉक्टर्स का कहना था कि कनिका इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं। खैर तमाम विवादों के बाद अब कनिका ने कोरोना से जंग जीत ली है। वो स्वस्थ हैं। अपने परिवार वालों के साथ हैं।

जहां कनिका कपूर के ठीक होने की खबर आई है वहीं बॉलीवुड से एक और सेलेब्रिटी को कोरोना पॉजेटिव होने की खबर आई है। इस खबर से पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है। बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शाजिया मोरानी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शजा मुंबई के जुहू इलाके के शगुन नामक इमारत में रहती हैं। उन्हें रविवार की रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शाजिया अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके परिवार में 9 लोग हैं। ये सभी कोरोना के साए में हो सकते हैं। फिलहाल अभी किसी का टेस्ट नहीं हुआ है। हालांकि, पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। वहीं प्रोड्यूसर करीम ने कहा है कि शाजिया को रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूरा परिवार परेशान है। प्रोड्यूसर ने कहा, “शाज़िया न तो कहीं बाहर गईं और न ही विदेश से आए किसी व्यक्ति के संपर्क में आईं। ऐसे में उनका कोरोना वायरस का शिकार होने काफी चौंकाने वाला है। इस हैरान हैं कि उन्हें ये कैसे हुआ।”

गौरतलब है कि भारत में अब तक कोरोना के 4 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 109 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 लोग इलाज से ठीक हो चुके हैं। वहीं, विश्वभर में 12 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं, जबकि 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, भारत समेत दुनिया के कई देश लॉकडाउन हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD