सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर वोट पाने के लिए ‘जय जवान-जय किसान’ नारे का दोहन कर रही है. देश जानना चाहता है कि क्या अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन के शासन में सेना ने जो काम किए, उसके लिए प्रचार किए गए.कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, सरकार ने सेना का बजट घटाया. सेना के साथ सौतेला बर्ताव किया और अब सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा, दो दशकों में समय-समय पर सर्जिकल स्ट्राइक हुई लेकिन मोदी सरकार में सेना के 70 साल के बलिदान का अपमान किया गया. इनके राज में 1600 से ज्यादा बार सीजफायर तोड़ा गया.कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, देश को इस बात के लिए सावधान रहना चाहिए कि जब मोदी सरकार नाकाम होती है, जब अमित शाह की बीजेपी अपनी हार देखती है, तब वे अपने सियासी लाभ के लिए सेना के जज्बे का दुरुपयोग करते हैं.
You may also like
Latest news
लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम दौर में है। हर पार्टी अपने विपक्षी को कमजोर साबित कर बाजी मारने के लिए आतुर है। ऐसे में...
Read More
Country
Latest news
Author chanchal Raghav Trainee
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को तीन दिवसीय दौरे के लिए फ्रांस गए है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन को केस से हटा दिया गया है. राजीव धवन ने फेसबुक पोस्ट पर...
Read More
Latest news
कांग्रेस ने आज राज्यसभा में भी राफेल डील में घोटाले का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस ने...
Read More