मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लापता होने का पोस्टर लगने के दूसरे दिन उनके एम्स दिल्ली में भर्ती होने की खबर आई है। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सिर, आंख और कमर में परेशानी के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण लंबे समय से दिल्ली में ही हैं। दो दिन पहले हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।
कहा जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान गिरफ्तारी के समय उनके द्वारा पूछताछ के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर को प्रताड़ित किया गया था, इसी दौरान उनसे सिर और आंख में चोट आई थी। कमर में दर्द भी इसी दौरान शुरू हुआ था।
भोपाल के कुछ इलाकों में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लापता होने के पोस्टर लगे थे। पोस्टर की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्द किया है। इससे पहले छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के लापता होने के पोस्टर चस्पा किए गए थे।
इसके बाद ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के लापता होने के पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिऱफ्तार किया था। वहीं मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 192 नए केस मिले।
इसके साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7645 पर पहुंच गई है। वहीं, शुक्रवार को 13 लोगों की जान गई। इससे अब तक 334 मरीज दम तोड़ चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 4269 लोग स्वस्थ चुके हैं।उधर, राज्य में सागर जिला नया हॉट स्पॉट बन गया है। यहां शुक्रवार को 24 नए केस मिले हैं।

