महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन की अटकलों को विराम देते हुए कहा है कि राज्य में फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ दिनों में फैली अफवाहों का खंडन किया। महाराष्ट्र में लॉकडाउन विस्तार की अफवाहों पर सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, “लॉकडाउन की फिर से घोषणा नहीं की गई है।”
उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे कहीं भी भीड़ न लगाएं। सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें और अपना ख्याल रखें। CMO ने एक ट्वीट किया, “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि लॉकडाउन की फिर से घोषणा नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव बाला साहेब ठाकरे ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे कहीं भी भीड़ न लगाएं और सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों का पालन करे।”
Lockdown will not be re-announced. Chief Minister Uddhav Balasaheb Thackeray has requested and appealed to the people not to crowd anywhere and follow the instructions given by the government: CMO Maharashtra pic.twitter.com/LEsMCdV44N
— ANI (@ANI) June 12, 2020
अटकले लगाई जा रही थी कि महाराष्ट्र सहित पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा फिर से की जाएगी, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह अफवाहें चल रही हैं। उद्धव ठाकरे ने इस पर एक स्पष्टीकरण दिया है। पहले और दूसरे चरण में प्राप्त होने वाली रियायतें तीसरे चरण में रहेंगी, केवल रेजिस्टेंस ज़ोन को छोड़कर।
क्या-क्या होगा शुरू
1. दस प्रतिशत या दस (जो भी अधिक हो) वाले निजी कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। MMRA (मुंबई मेट्रोपॉलिटन) क्षेत्र, पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद, मालेगाँव, नासिक, धुले, जलगाँव, अकोला, अमरावती और नागपुर नगर सरकार के कार्यालय 15% जनशक्ति के साथ खुलेंगे। कोरोना से संबंधित सभी नियमों का पालन करने के लिए कर्मचारी और कंपनी दोनों की जिम्मदारी होगी
2. अंतर जिला बस और एसटी सेवाएं फिर से शुरू होगी। यात्री बस की क्षमता का 50 प्रतिशत सफर कर सकेंगे। इसका मतलब है कि एक सीट पर केवल एक यात्री को अनुमति दी जाएगी।
क्या-क्या होगा बंद
1. होटल, रेस्तरां, मॉल, सिनेमा, थिएटर, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, बार, बड़े हॉल खोलने की अनुमति नहीं है।
2. नाई, सैलून, ब्यूटी पार्लर बंद हो जाएंगे।
3. स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक, प्रशिक्षण संस्थान, कोचिंग कक्षाएं अभी नहीं खुलेंगी।
4. राज्य सरकार ने राज्य में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति नहीं दी है, हालांकि केंद्र ने अपनी स्वीकृति दे दी है।
5. अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो सेवा पूरी तरह से बंद हो जाएगी।
6. रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा।

