मरियम ने अपना राजनीतिक करियर 2012 में शुरू किया था। 2013 में उन्होंने अपने पिता के चुनाव प्रचार की पूरी जिम्मेदारी उठाई और प्रधानमंत्री युवा कार्यक्रम की चेयरपर्सन भी बनीं लेकिन विपक्ष द्वारा उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाने के चलते उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी। पार्टी में मरियम लगातार सक्रिय रखकर अपना कद बढ़ा रही थीं। पिता नवाज शरीफ पर सुप्रीम कोर्ट के आजीवन चुनाव लड़ने से पाबंदी के बाद मरियम नवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) का चेहरा बनकर उभरी थीं। पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने जा रहे आम चुनाव में वह लाहौर से अपनी किस्मत आजमा रही थीं लेकिन जवाबदेही कोर्ट के फैसले के बाद अब वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। इसे उनके और उनकी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।