Country

देश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों में देश भर में 37,148 नए केस

लॉकडाउन जैसे उपायों के बावजूद भारत में अभी भी कोरोना वायरस नियंत्रण में नहीं आ रहा है। पिछले 24 घंटों में देश भर में 37,148 नए मामले सामने आए हैं और 587 लोगों की मौत हुई है।

देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,55,191 हो गई है। जिसमें से 4,02,529 मामले सक्रिय हैं जबकि 7,24,578 लोगों का इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 28,084 लोगों की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के 954 नए केस सामने आए। परीक्षणों की संख्या भी कम रही। बुलेटिन के अनुसार, 11,470 परीक्षण किए गए थे जिनमें 4,177 आरटी-पीसीआर और 7,293 रैपिड एंटीजन परीक्षण थे। पिछले दिनों परीक्षणों की संख्या 19,000 से 22,000 के बीच थी।

You may also like