Country

कासगंज में ट्रिपल मर्डर,5 लोगों को मारी गई गोलियां,2 की हालत गंभीर

यूपी में अपराध की आग कानपुर , गाजियाबाद होते हुए अब कासगंज पहुंच गई है। जहां अपराधियों ने खुलेआम ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 3 लोगों की जान ले ली है। गोली 5 लोगों को मारी गई थी। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह गोलीकांड आपसी रंजिश के चलते हुआ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना के बाद कहा कि सरकार के हाथ से प्रदेश की बागडोर निकल कर अपराधियों के हाथ में पहुंच गई है। हालांकि आज सुबह तक इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कासगंज के गांव होडलपुर की ग्राम प्रधान सत्यवती के ससुर राजपाल उर्फ बाबा पूर्व प्रधान हैं। गांव के बाहर उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। जिस पर शाम को उनके पुत्र और भाई समेत परिवार के पांच सदस्य दुकान पर थे। शाम को दुकान बंद होने के समय करीब सात बजे राजपाल बाबा दुकान से घर आ गये। जबकि उनका पुत्र रुद्र, भाई प्रेम सिंह, राधाचरण, प्रमोद और गुड्डू दुकान बंद करके गांव होडलपुर घर के लिए लौट रहे थे।

तभी दुकान और गांव के बीच में बाग के समीप घात लगाए बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। गोलियां लगते ही मौके पर प्रेम सिंह, रुद्र एवं राधाचरण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रमोद और गड्डू गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके बाद पुलिस जब गांव पहुंची तो गांव वालों ने पुलिस का जमकर विरोध किया। गांव वालों में इतना आक्रोश था कि उन्होंने 8 घंटे तक गांव में पुलिस को घुसने नहीं दिया। इसी दौरान आरोपियों को मौका मिल गया और वह गांव से भाग गए। हालांकि आज सुबह पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गांव में तनाव देखतें हुए फिलहाल पीएसी के हवाले कर दिया गया है।

बताया जाता है कि यह है घटना पूर्व के रंजिश के चलते अंजाम दी गई। हमलावर लोगों के पहले मर्डर हो चुका है। जिसमें कई लोग जेल में जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में हो चुकी हत्या का बदला लिए जाने के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। जिस परिवार से 3 लोगों की मौत हुई है उस परिवार के गांव में काफी पैठ है। पिछले 10 साल से इस गांव में मृतक परिवार के लोगों का प्रधान बनता आ रहा है।

उधर , दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में एक और आपराधिक घटना के बाद विपक्षी दल फिर सरकार पर हमलावर हो गए हैं। अखिलाश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में धारावाहिक आपराधिक घटनाओं को देखकर लगता है कि प्रदेश की बागडोर अब शायद भाजपा सरकार के हाथ से निकलकर बदमाशों के हाथों में चली गई है।

You may also like