Country

ठगी के मामले में गिरफ्तार रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी 

मध्य प्रदेश में एक ऐसी जालसाज महिला की गिरफ्तारी हुई है जिस पर दस हजार रूपए का इनाम था। खास बात यह है की यह महिला सीआईएसएफ से रिटायर्ड एएसआई की पत्नी है। उसने अपने भाई के साथ मिलकर 16 लोगों से 1 करोड़ 60  लाख 50 हजार की ठगी की थी। इस जालसाज महिला को भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने अवंतिका एवेन्यू, अवधपुरी स्थित उसके उसके घर से गिरफ्तार कर लिया हैं। कविता नाम की इस महिला पर 2018 में ठगी समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज हैं। गरीब लोगों को सरकारी जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर उसने 24 लाख रुपए ठगे थे।

भोपाल के क्राइम ब्रांच के एडीजी के अनुसार ” चौक निवासी नयनतारा ज्वेलर्स के संचालक श्याम मंगल ने शिकायत की थी कि रमेश विशंभले और उनकी बहन कविता नागले उनके यहां खरीरदारी करने आते थे। उन्होंने उन्हें बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित दो एकड़ जमीन 75 लाख में खरीदने की पेशकश की। सौदा मंजूर करते हुए श्याम ने कविता को साढ़े 19 लाख नगद दे दिए। 31 और 22 लाख के दो चेक भी दिए। कविता ने जमीन का आधिपत्य तो सौंप दिया, लेकिन नामांतरण नहीं करवाया।

एएसपी गोपाल धाकड़ के मुताबिक ” इस बीच श्याम को पता चला कि कविता नागले ने उक्त जमीन भारती द्विवेदी, जय शोभानी और अशोक जैन को भी बेची हैं। उसने इन तीनों को 11 जून 2014 को रजिस्ट्री भी करवा दी थी। इसके लिए तीनों से 64 लाख ऐंठे थे। क्राइम ब्रांच ने कविता के खिलाफ 17 सितंबर 2019 को धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का केस दर्ज किया था। जय, भारती और अशोक के बयान के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दस्तावेजों में कूट रचना करने की धाराएं भी बढ़ाई”। फिलहाल कविता को क्राइम ब्रांच ने एक दिन की  रिमांड पर लिया हैं।

You may also like