पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ के सर्वे के मुताबिक इमरान की पार्टी को बढ़त दिखाए दे रही हैं सर्वे अनुसार 18-29 साल के करीब 70% युवा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान के पक्ष में हैं। इनमें 33.66% ऐसे वोटर शामिल हैं, जिन्होंने 2013 में नवाज शरीफ की सरकार चुनी थी। इस बार इमरान प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। कई शहरों में हुए सर्वे के दौरान 85.45% लोगों ने कहा कि वे पीटीआई को वोट दे सकते हैं। यह आंकड़ा नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को वोट देने वालों से 76% ज्यादा है। हालांकि, 34.27% लोग मिलिट्री और 28% वोटर चुनाव में ज्यूडिशियरी का दखल मानते हैं, जो इमरान के खिलाफ भी जा सकता है।