महाराष्ट्र में 16% आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समाज का आंदोलन हिंसक होता जा रहा है प्रदर्शनकारियों के पथराव में एक सिपाही की मौत हो गई जबकि नौ अन्य जख्मी हो गए।. आज सुबह से ही प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर तोड़ फोड़ शुरू कर दी.कई गाड़ियों को भी फूंक दिया गया है और दो प्रदर्शनकारियों ने खुदकुशी करने की कोशिश की। मुंबई के कांजुर मार्ग और भांडुप इलाकों में दो बसों पर प्रदर्शनकारियों ने हमले किए हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ऑटो रिक्शा चालक बंद का पालन कर रहे हैं। दोपहर करीब 2.40 पर मराठा क्रांति मोर्चा ने मुंबई बंद वापस लेने की घोषणा की।लेकिन बंद को वापस लिए जाने के बाद भी कई इलाकों में हिंसा और आगजानी की खबरें आईं। मुंबई के साथ ही ठाणे बंद वापस लेने का भी फैसला किया गया।