world

दुनियाभर में दो करोड़ के पास पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

लाख कोशिशों के बाबजूद पूरी दुनिया में  कोरोना वायरस महामारी थमने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। कोरोना वायरस संक्रमण से 1.92 करोड़ लोग प्रभावित हो चुके हैं जबकि 7.18 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। भारत समेत दुनिया  के कई देश इस महामारी से जूझ रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण भारत में स्थिति  ओर भी गंभीर होती जा रही है। भारत  में लगातार दूसरे दिन 60 हजार से ज्यादा कोरोना मामले आए हैं।जिससे  पिछले 24 घंटों में भारत में 61 हजार 537 नए मामले आए और 933 लोगों की मौत हुई है।  एक दिन पहले 62 हजार 538 मामले आए थे, जो अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं। अब तक भारत  में 20लाख 27हजार 75 कोरोना केस सामने आ चुके हैं।  इनमें 6लाख 73 हजार 84 एक्टिव केस हैं। 13लाख 78 हजार 106 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वहीं अब तक 41हजार 585 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वैश्विक स्तर पर कोरोन वायरस मामलों में हो रही बढ़ोतरी के साथ ही दुनियाभर में करोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 92 लाख से अधिक हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 19.2 मिलियन से ऊपर पहुंच गई है। जबकि मौतों की संख्या बढ़कर 7 लाख 19 हजार  हो गई है। 8 अगस्त की सुबह के अनुसार,पड़ी दुनिया में  कुल संक्रमितों  की संख्या 1 करोड़, 92 लाख,  95 हजार ,350हो गई है।

इनमे सबसे ज्यादा केस  हालांकि संक्रमण से ठीक होने वालों की तादाद भी 1.23 करोड़ पार हो गई है लेकिन कुल संक्रमितों की संख्या को लेकर पूरी दुनिया में चिंता की लहर है। अमेरिका में अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि देश में कुल 1.62 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी है।
इस बीच यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के कुछ विशेषज्ञों ने यह दावा करके चौंका दिया है कि देश में दिसंबर तक मौतों का आंकड़ा तीन लाख के करीब तक पहुंच सकता है। यहां के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवेल्यूशन के निदेशक डॉ. क्रिस्टोफर मुरे ने यह भविष्यवाणी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की स्थिति में की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इन नियमों का पालन किया जाता है तो इससे बचा भी जा सकता है।

दूसरे नंबर पर ब्राजील में पिछले 24 घंटों के भीतर 53,139 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 29.12 लाख को पार कर गया है। इसी अवधि के भीतर 1,237 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 98 हजार से ज्यादा हो गई है।

मौतों के मामले में भारत का स्थान तीसरा है। भारत में अब तक 20 लाख 27हजार 74 केस सामने आये हैं। इनमें 6 लाख 73 हजार 84 एक्टिव केस हैं। 13लाख 78 हजार 106 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वहीं अब तक 41हजार 585 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बाद रूस 8 लाख 75हजार 378, दक्षिण अफ्रीका 5 लाख 45 हजार 476, मैक्सिको 4 लाख 69 हजार 407, पेरू 4 लाख 55 हजार 179, चिली 3 लाख 68 हजार 825, कोलंबिया 3 लाख 57 हजार 710, लोग संक्रमित हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD