पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एनआरसी के मुद्दे पर असम के डिब्रुगढ़ जिले के नाहरकटिया पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई गई है. ममता पर प्रदेश के साम्प्रदायिक सद्भवना को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ शिकायत बीजेपी युवा मोर्चा के तीन लोगों ने लिखवाई है. शिकायत के मुताबिक ममता असम में NRC की शांतिपूर्ण प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं. कल गृहमंत्री से मुलाक़ात के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर बंगाल में एनआरसी थोपने की कोशिश की गई तो गृह युद्ध के हालात बन जाएंगे और खून खराबा होगा. बनर्जी ने कहा कि बीजेपी लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर सभी विपक्षी दलों से मुलाकात की बात भी कही है.
You may also like
Latest news
जम्मू कश्मीर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चर्चित अफसर शाह फैसल ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि वह सियासत...
Read More
Latest news
बरवाला के सतलोक आश्रम में साल 2014 में एक बच्चे और चार महिलाओं की मौत के मामले में दोषी करार रामपाल और उसके बेटे...
Read More
Latest news
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पंजाब में ‘आप’ को लगातार तीसरा झटका लगा है। अब पार्टी के एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया...
Read More
Latest news
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उम्भा गांव का दौरा कर पिछले महीने नरसंहार में मारे गए आदिवासियों के परिवार वालों से मुलाकात करेंगी. प्रियंका गांधी...
Read More
Latest news
यूपी के हरदोई जिले में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बिल्हौर कटरा हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और डीसीएम की भिड़ंत हो...
Read More