sport

IPL में खेल रही टीमों में दिखेगा बदलाव ,दूसरी टीमों से खेल सकेंगे कुछ खिलाड़ी 

कोरोना काल के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमीयर लीग (आईपीएल 2020 ) के 13वें संस्करण का आधा पड़ाव पूरा हो चुका है। संयुक्त अरब अमीरात  में खेले जा रहे इस महाकुंभ  में सभी आठ टीमों ने अपने-अपने कोटे के सात मैच खेल लिए हैं। अब आगे सभी को सात- सात  और मुकाबले खेलने हैं, जिसके बाद प्लेऑफ की राह तय होगी। हालांकि अब टूर्नामेंट के इस पड़ाव पर कुछ टीमों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आईपीएल के नए नियमों  के मुताबिक सात मैचों के पूरे होने के बाद अब फ्रैंचाइजी आपसी सहमति से इस सत्र के लिए खिलाड़ियों को दूसरे टीमों (मिड सीजन ट्रांसफर) को दे सकती हैं।

बता दें कि मिड सीजन ट्रांसफर के नियम के तहत किसी खिलाड़ी का ट्रांसफर दूसरी टीम में तब ही होगा जब उक्त खिलाड़ी को अब तक खेले गए सात मैचों में दो या उससे कम मैच खेलने को मिले हों। ऐसे ही कैप्ड (भारतीय या विदेशी) और अनकैप्ड खिलाड़ी इस मिड ट्रांसफर में हिस्सा ले सकते हैं।

गौरतलब है कि यह नियम पिछले साल ही शुरू किया गया था लेकिन किसी भी टीम ने इसका इस्तेमाल नहीं किया था। तब नियम सिर्फ अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए ही था लेकिन इस सीजन में, बोर्ड ने कुछ नियमों के साथ कैप्ड खिलाड़ियों के लिए भी यह प्रस्ताव रखा है। नियम के अनुसार ट्रांसफर के बाद भी खिलाड़ी की टीम पुरानी वाली ही होगी और अगले सत्र में वो फिर से उसी से जुड़ जाएगा। इतना ही नहीं ट्रांसफर होने वाले खिलाड़ी अपनी मुख्य टीम के खिलाफ नहीं खेल सकेगा।

आइए जानते हैं  वो कौन से खिलाड़ी हैं, जिन्हें उनकी टीमों द्वारा अभी तक प्लेइंग इलेवन  में जगह नहीं दी गई है या दो से  कम मैचों  में मौका मिला है और वे दूसरी टीम से जुड़ सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स: केएम आसिफ, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन,  मिचेल सेंटनर, मोनू कुमार, ऋतुराज गायकवाड़, आर साई किशोर, जोश हेजलवुड

मुंबई इंडियंस: आदित्य तारे, अनुकुल रॉय, मिशेल मैकक्लेनघन, क्रिस लिन, नाथन कोल्टर नाइल, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, दिग्विजय देशमुख, प्रिंस बलवंत राय, धवल कुलकर्णी, जयंत यादव, शेरफेन रदरफोर्ड

किंग्स इलेवन पंजाब: मुरुगन अश्विन, दीपक हुड्डा, इशान पोरेल, सिमरन सिंह, तजिंदर सिंह, दर्शन नलखंडे, कृष्णप्पा गौथम, हार्डस विलोजेन, क्रिस गेल, हरप्रीत बराड़, जगदीश सुचित

सनराइजर्स हैदराबाद: श्रीवत्स गोस्वामी,  रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, बावनका संदीप, फैबिन एलन, संजय यादव, बासिल थम्पी, बिली स्टानलेक, मोहम्मद नबी,  शाहबाज नदीम

कोलकाता नाइट राइडर्स: टॉम बैंटन, निखिल नाइक, अली खान, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, सिद्धेश लाड, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ

राजस्थान रॉयल्स: वरुण आरोन, ओशेन थॉमस, अनिरुद्ध जोशी, एंड्रयू टाई, आकाश सिंह, अनुज रावत, मयंक मारकंडे, मनन वोहरा, शशांक सिंह

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: जोश फिलिप, डेल स्टेन, शाहबाज अहमद, पवन देशपांडे, एडम जम्पा, मोइन अली, पार्थिव पटेल, पवन नेगी, उमेश यादव

दिल्ली कैपिटल्स: कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स केरी, आवेश खान, ललित यादव, डैनियल सैम्स, तुषार देशपांडे, मोहित शर्मा

You may also like