हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर से पीजी डॉक्टर कार्यबहिष्कार पर चले गए हैं। दरअसल हड़ताल पर गए पीजी डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें सरकार द्वारा आधा वेतन दिया जा रहा है, जबकि पूर्व में पूरा वेतन दिया जाता था इसके बाद कोर्ट में भी गए लेकिन 6 जनवरी को इसी साल मुख्यमंत्री ने सभी पीजी डॉक्टरों को पूर्ण वेतन दिए जाने की घोषणा की लेकिन 9 महीने बीत जाने के बाद भी डॉक्टरों को पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है।

लिहाजा पिछले महीने भी सांकेतिक हड़ताल के बाद एक महीने का वक्त सरकार ने मांगा था, अब वह भी पूरा हो गया है लिहाजा सभी पीजी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य चंद्र प्रकाश का कहना है पीजी डॉक्टरों से बात की जा रही है साथ ही उनसे आग्रह किया जा रहा है कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचा दिया गया है। जब तक शासन कोई निर्णय नहीं लेता उन्हें अपनी हड़ताल वापस लेनी चाहिए वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूर्ण वेतन दिए जाने की लिखित आश्वासन दिया कैबिनेट में पास नहीं हो जाता तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे गौरतलब है कि डॉक्टरों का हड़ताल सीधे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार पर पड़ रहा है।
