मुजफ्फरपुर रेप केस मामले में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह घटना निंदनीय और शर्मनाक है. लेकिन इस घटना को लेकर एक गलत वातावरण बनाया जा रहा है. हाईकोर्ट की निगरानी में जांच हो रही है. जांच तेजी से हो रही है. हमने रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की है. नीतीश कुमार ने दिल्ली में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में हुये कैंडल मार्च पर निशाना साधते हुये कहा कि जिन लोगों ने महिलाओं को अपशब्दों कहे वह कैंडल मार्च कर रहे हैं. जब उनसे राज्यपाल की चिट्ठी और बीजेपी नेता सीपी ठाकुर की ओर से मंजू वर्मा के इस्तीफा की मांग पर बीजेपी के खेल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबको बोलने का अधिकार है. बीजेपी के सांसद की ओर जो कुछ बोल गया है उसमें ऐसा कुछ नहीं है कि प्रतिक्रिया जाए. समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की मामले में संलिप्तता को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि यह सब आधारहीन आरोप हैं. उन्होंने कहा कि यदि कोई मंत्री का संबंधी इस मामले में संलिप्त होंगे तो उसे भी नहीं छोड़ा जाएगा. लेकिन यह मसला अभी क्यों उठाया जा रहा है. मैंने उन्हें (समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा) बुलाया और उनसे पूछा. लेकिन वो इस मामले में किसी प्रकार की संलिप्तता से इंकार कर गईं. आधारहीन आरोपों को कैसे जस्टिफाई किया जाएगा?
You may also like
Latest news
बिहार के मोकामा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर से प्रतिबंधित एके-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड बरामद होने के बाद...
Read More
Latest news
हिमा ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।यह पहली बार है कि भारत को आईएएएफ...
Read More
Latest news
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आज आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजस्वी यादव और अन्य को इंडियन...
Read More
Latest news
अयोध्या जमीन विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया. गुरुवार को मध्यस्थता कमेटी की रिपोर्ट देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने मुंबई से हुमायूं मर्चेंट नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची से संबंधित...
Read More
Latest news
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हाईवे किनारे खराब होने के कारण खड़ी रोडवेज बस में तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी।...
Read More