यूपी सरकार के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल अपने-अपने जनपद में महिला संरक्षण गृह और बाल संरक्षण गृह का निरीक्षण कर 12 घंटे में शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने तीन अगस्त 2018 को सभी जिलाधिकारियों को बाल एवं महिला संरक्षण गृहों के व्यापक निरीक्षण के संबंध में विस्तार से निर्देश दिए थे।आज हर हाल में शासन को रिपोर्ट पेश करनी हैं