भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए अंतरराष्टीय क्रिकेट मैच में भारत को 66 रनों से हरा दिया है। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने भारत से 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया से मैच हारने के बाद भारत में इस प्रकार की चर्चा है कि कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है।
यह बातें इस लिए भी उठ रही हैं कि इनकी ठोस वजह भी है। यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम का चयन किया जाता है, तो उसमें रोहित शर्मा नहीं होते हैं। जबकि उपकप्तान होने के नाते उनको टीम में शामिल होना चाहिए था। बाद में इसका कारण बताया गया कि रोहित शर्मा को फिटनेस की समस्या है जिसके चलते उन्हें टीम में नहीं रखा गया है। फिर कुछ दिन बाद रोहित शर्मा को टेस्ट सीरीज के लिए शामिल कर लिया जाता है। अब इसको लेकर सवाल तो उठने ही थे। अभी हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वे टेस्ट सीरीज खेलेंगे या नहीं।
मजे की बात यह है कि सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से रोहित शर्मा के बारे में कप्तान विराट कोली को स्पष्ट जानकारी नहीं है। यह बात खुद विराट कोहली ने रोहित शर्मा के टीम में न होने के सवाल पर जवाब देते हुए कही कि उनकी चोट को लेकर असमंजस की स्थिति है। मेरे पास पूरी सूचना नहीं है। मुझे नहीं पता कि बाकी टीम के साथ रोहित ऑस्ट्रेलिया क्यों नहीं आए।
विराट आगे बताते हैं कि चयन समिति ने बैठक से पहले हमें ई-मेल किया था। कि रोहित उपलब्ध नहीं हैं। उन्हें आईपीएल के दौरान चोट लगी है। मेल में यह भी मैसेज था रोहित को चोट से संबंधित जानकारी दी गई है। वे अनुपस्थिति रहेंगे। लेकिन इसके बावजूद रोहित आईपीएल के अगले मैच में खेले भी। फिर हमने सोचा तो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फ्लाईट में हमारे साथ होंगे। लेकिन वह हमारे साथ यात्रा नहीं कर रहे हैं। पूरी कहानी इस तरफ ईशारा कर रही है कि दोनों प्रसिद्ध खिलाड़ियों आपस में नहीं बन रही है। कप्तान को यह नहीं पता कि उनका उपकप्तान टीम में नहीं है।
वहीं रोहित शर्मा ने भी हाल में यह कहा था कि उनकी चोट को लेकर वे बीसीआई के लगातार संपर्क में हैं और उनके आदन-प्रदान का अपडेट हो रहा है। इससे एक बात तो स्पष्ट हो रही है कि क्या दोनों कप्तान आपस में बातचीत नहीं कर सकते थे। विराट कोहली को रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बीसीआई के ई-मेल द्वारा पता चलता है। इसके क्या मायने निकाले जाएं। ऐसे में भारतीय टीम का भविष्य कहां जाने वाला है, जहां टीम के कप्तान को उपकप्तान की जानकारी नहीं है।