Latest news

लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का 89 वर्ष की उम्र में निधन

लोकसभा  के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का कोलकाता के अस्पताल में सोमवार की सुबह निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। चटर्जी को दिल का दौरा पड़ने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था और उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। पिछले महीने पूर्व लोकसभा स्पीकर को हेमोरेहजिक स्ट्रोक हुआ था।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी भारतीय राजनीति के निष्ठावान समर्थक थे। उन्होंने हमारे संसदीय लोकतंत्र को समृद्ध बनाया और गरीबों और मजलूमों की आवाज़ बुलंद करते थे। उनके निधन से शोकाकुल हूं। मेरी संवेदना और उनके परिवार और समर्थकों के साथ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD