वर्ष 2016 में उरी में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी । इस स्ट्राइक में भारत की सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुस कर सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया था और उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया था । . उसके बाद दूसरी बार 2019 में पुलवामा हमले के जवाब में भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर आतंकियों का सफाया किया था. उस समय भी कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया गया था.तब से पाकिस्तान को हर समय सर्जिकल स्ट्राइक का डर लगे रहता हैं।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी संयुक्त अरब अमीरात की दो दिन की यात्रा पर गए हुए है । शुक्रवार के दिन कुरैशी ने अबु धाबी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दावा किया है कि भारत पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि उनके पास इसके सबूत भी हैं। उन्होंने दावा किया है कि देश की खुफिया विभाग को इस बारे में जानकारी मिली है।
कुरैशी ने यह भी कहा कि भारत की इस प्लानिंग की जानकारी हमारे खुफिया विभाग को पता चल गयी है और हम इसके जवाब के लिए तैयार हैं। . विदेश मंत्री ने दावा किया कि भारत अपने गंभीर आतंरिक मामलों से ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की योजना बना रहा है.। उन्होंने कहा कि भारत ने इसके लिए अपने महत्वपूर्ण सहयोगियों से समर्थन लेने की कोशिश भी की है.।
कुरैशी ने आगे कहा कि हम शांति पसंद लोग है और शांति एक सामूहिक जिम्मेदारी है. । ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि पाकिस्तान की ओर ऐसे बयान आ रहे हैं.। आतंकियों का पनाहगार पाकिस्तान हमेश दुनिया के सामने खुद को शांति परस्त बताता है और भारत पर लांछन लगाने की कोशिश करता है। . हालांकि सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन पाकिस्तान की ओर हमेशा किया जाता है.।