Latest news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बीजेपी के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की बीजेपी के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा 4 राज्यों के उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं. इस बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बात होगी. बीजेपी मुख्यमंत्रियों की बैठक में केंद्र सरकार की 12 प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर चर्चा और समीक्षा होगी. 2019 चुनाव की तैयारियों पर विशेष चर्चा होगी. सीएम से ये आकलन लिया  जाएगा कि उनके राज्य से बीजेपी को कितनी सीटें लोकसभा में जीतकर आएंगी. जिन राज्यों में चुनाव है वहां के सीएम के साथ अलग से भी बैठक होगी और विधानसभा चुनाव की तैयारियों, योजनाओं और जनसंपर्क पर चर्चा और समीक्षा होगी

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like