अक्सर आपने आवारा कुत्तो को लेकर आपस में होने वाली तकरार को सुना होगा। जो बाद में लड़ाई में तब्दील हो जाती है। गाजियाबाद की ही बात करे तो यहां के कई पॉश सोसाइटी में आवारा कुत्तों के घूमने को लेकर घमासान मचा हुआ है। समय समय पर कई सोसाइटी में आवारा कुत्तों को लेकर मारपीट की खबरें भी आती रहती हैं। इस सबके बीच गाजियाबाद में वैशाली की रामप्रस्थ सोसाइटी में एक नई पहल की गई है। जिसमे सोसाइटी में स्ट्रे डॉग्स के लिए खास तरह के ग्रीन हाउस बनाए गए हैं। यह घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सोसाइटी के लोगो द्वारा बनाये गए है।
स्ट्रे डॉग्स अभियान के सयोजक भास्कर गांधी का कहना है कि 4 महीने पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अपील की थी कि स्ट्रे डॉग्स की देखभाल के लिए स्थानीय लोगों को आगे आना चाहिए। इसी बात से प्रेरित होकर सोसाइटी में स्ट्रे डॉग्स के लिए खास तरह के ग्रीन हाउस बनाए गए हैं। इन डॉग हाउस में स्ट्रे डॉग्स के रहने, खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है।
यहां रखे गए डॉगी को तीन समय का खाना दिया जाता है। फिलहाल 80 स्ट्रे डॉग के रहने की व्यवस्था 25 ग्रीन हाउस में की गई है। यह एक तरह के आउटडोर हाउस हैं, जिनमें कुत्तों को ठंड से बचाने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। इससे प्रेरणा लेकर अन्य कई सोसाइटी में भी लोग ऐसे हाउस बनाना शुरू कर रहे है।