थाईलैंड में एक राजा के अपमान करने के मामले में एक महिला को 43 साल की सख्त सजा सुनाई गई है। महिला का कसूर सिर्फ यह था कि उसने ऑडिओ फेसबुक पर पोस्ट करने पर शाही परिवार की निंदा किया गया था। अदालत ने एक पूर्व नौकरशाह को यहां की राजशाही का अपमान करने और मानहानि के खिलाफ बने सख्त कानून का निंदा करने का दोषी मानते हुए 43 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत की यह सजा ऐसे समय आई है जब प्रदर्शन चल रहे हैं और राजशाही की अभूतपूर्व तरीके से सार्वजनिक स्तर पर निंदा हो रही है।
ह्यूमन राइट्स वाॅच में वरिष्ठ शोधकर्ता सुनई फासुक ने कहा, अदालत का आज का फैसला स्तब्ध करने वाला है और यह बहुत ही खतरनाक संकेत है कि राजशाही की आलोचना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बल्कि सख्त सजा भी दी जाएगी। फिलहाल थाईलैंड में राजशाही का अपमान करने के खिलाफ कानून है जिसे आमतौर पर धारा-112 कहा जाता है और इसमें सभी अपराध पर तीन से 15 साल कैद का सजा है।
यह एक विवादित कानून है। क्योंकि इसका इस्तेमाल न केवल फेसबुक पोस्ट आदि के लिए किया जाता है, इसमें कोई भी शिकायत कर एक-दूसरे को वर्षों तक कानूनी कार्यवाही में फंसा भी दिया जाता है। वकील ने सजायाफ्ता महिला की पहचान केवल नाम के पहले हिस्से अनजान के तौर पर जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन के छठे दशक के मध्य में खड़ी यह महिला को अदालत ने शुरू में 87 साल कैद की सजा सुनाई। लेकिन अपराध के लिए माफी मांगने पर इनकी सजा घटाकर आधी कर दी गई।

