पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल-1 के गेट पर आग लगी है। यहाँ ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनिका की वैक्सीन कोवीशील्ड का प्रोडक्शन होना था ।आग से नुकसान कितना हुआ है, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां पहुंच चुकी हैं जो आग बुझाने का काम कर रही हैं।
बताया जा रहा हैं जिस प्लांट में आग लगी है वो अभी नया प्लांट हैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था | इस प्लांट से कुछ दिनों में प्रोडक्शन शुरू होने वाला था | अभी तक जानकारी के अनुसार दूसरे प्लांट से वैक्सीन को बनाकर इस नए प्लांट में स्टोर किया जा रहा था | जिस हिस्से में वैक्सीन रखी हुई थी या वैक्सीन को स्टोर करके रखा गया है, वह वह इलाका पूरी तरह सुरक्षित है।
#WATCH Maharashtra: 10 fire tenders present at Serum Institute of India in Pune, where a fire broke out at Terminal 1 gate. More details awaited. https://t.co/wria89t22t pic.twitter.com/u960KTR7JS
— ANI (@ANI) January 21, 2021

