काफी बीमार चल रहे 51 वर्षीय जैन मुनि तरुण सागर महाराज का शनिवार सुबह दिल्ली के जैन मंदिर में निधन हो गया। जैन मुनि का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में तरुण सागर धाम में किया गया । दोपहर को निकाली गई जैन मुनि तरुण सागर जी की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों ने शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जहां-जहां से उनकी अंतिम यात्रा निकली वहां लंबा जाम लग गया। यात्रा के साथ पैजल चल रहे हजारों की संख्या में लोग रोते-बिलखते दिखाई दिए।