नई दिल्ली स्थित इजरायल दूतावास के पास एक कम तीव्रता वाला धमाका हुआ है। यह धमाका करीब पांच बजकर पांच मिनट पर यह धमाका हुआ है। धमाका पांच एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर जिंदल हाउस के पास हुआ है। इस धमाके में फिलहाल कोई हताहत नहीं है ना ही इसमें किसी सामान को क्षति हुई है।
इसमें सिर्फ तीन कारों के शीशे टूटे हैं। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि किसी शरारती तत्वों ने यह सनसनी फैलाने के लिए धमाका किया है। हालांकि अभी इस बम धमाके की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नही ली है। जबकि दूसरी तरफ इसे किसान आंदोलन से जोड़कर दूसरा रंग देने की कोशिश की जाने लगी है।
इजराइली दूतावास के पास बम धमाके की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है । इससे पहले की दिल्ली पुलिस की जांच सामने आए कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला कर मामले को दूसरा रंग देने की कोशिश कर दी है कि 26 जनवरी की किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान ही ऐसा होने की योजना बनाई गई थी । जिससे कि दिल्ली पुलिस का सारा ध्यान किसान परेड को संभालने में लगा रहे और आतंकवादी दिल्ली के इस पास इलाके में घुस जाएं और बम विस्फोट को अंजाम दे सके।
याद रहे कि इससे पहले भी इजराइली दूतावास के पास कार पर हमला हुआ था। इजराइली दूतावास की कार में यह धमाका सन 2012 की फरवरी में हुआ था। बदमाशों ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इस घटना का अंजाम दिया था। तब सफदरजंग रोड पर बाइक पर सवार होकर दो हमलावर दूतावास के पास आए थे। दूतावास की इनोवा गाड़ी की खिड़की पर कुछ चिपकाकर फरार हो गए। इसके कुछ मिनटों बाद ही धमाका हो गया था।

