किसान आंदोलन को लेकर जींद और रोहतक में आज महापंचायत होगी | दोनों जगह पर किसान नेता राकेश टिकैत महापंचायत को संबोधित करेंगे| गांव वालो ने राकेश टिकैत के स्वागत की भरपूर तैयारी कर रखी हैं| जींद के कंडेला गांव में आज होने वाली महापंचयत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की महापंचायत में उमड़ने वाली भीड़ जींद में किसान आंदोलन के लिए नई रणनीति बनाने का काम करेगी। यदि भीड़ उम्मीद से अधिक आई तो आंदोलन की रूपरेखा मंच से ही सुनाई जाएगी। नहीं तो आंदोलन की रणनीति के बारे में बाद में लोगों को बताया जाएगा। आज किसान नेता टिकैत पहले कंडेला और फिर खटकड़ टोल पर चल रहे धरना स्थल पर लोगों को संबोधित करेंगे।
उसके बाद राकेश टिकैत रोहतक की महापंचायत में किसानो को संबोधित करेँगे | उनके रोहतक आगमन पर किसानों की ओर से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। यह फैसला मंगलवार को खरावड़ में किसानों के लिए लगाए गए शिविर पर खरावड़ के ग्रामीणों ने लिया।
किसान कृषि कानूनों के तीनो बिलो को रद्द करने को लेकर 70 दिनों से दिल्ली के टिकरी ,सिंधु,और गाजीपुर बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं 26 जनवरी के बाद इन बॉर्डर पर लगातार किसानो की भीड़ बढ़ती जा रही हैं किसान नेताओ द्वारा 6 फरवरी को दिल्ली के चक्का जाम की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर पर नुकीले कील व् नुकीले तार लगा दिए हैं जिससे किसान दिल्ली के अंदर प्रवेश न कर पाए |

