जनार्दन कुमार सिंह
सोशल मीडिया पर कंगना काफी एक्टिव रहती हैं। बॉलीवुड से लेकर देश-दुनिया के मुद्दों को लेकर अक्सर विवादित बयान या ट्वीट कर मीडिया की सुर्खियों में रहना मानो उनका पैशन हो गया हो। जिसके चलते हमेशा उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। खासकर कोरोनाकाल से लेकर नए कृषि कानून से होते हुए अब हॉलीवुड सिंगर रिहाना के ट्वीट तक में न जाने कितनी बार विवादों में रहीं। जिसके चलते पहले तो बॉलीवुड ने किनारा किया और अब विज्ञापन कंपनियों ने भी उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी है।
View this post on Instagram
अभिनेत्री कंगना रनौत मीडिया-सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपनी बात लोगों के सामने रखते आई हैं या फिर ट्वीटकर विवादित बना देती हैं जिसके चलते अक्सर वह विवादों में रहती हैं। इसी वर्ष जनवरी के आखिर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे का तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर कर विवाद पैदा कर दिया था। इसके चलते उन्हें ट्रोलर्स ने अपने निशाने पर ले लिया और एक बार फिर कंगना ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों को ‘आतंकवादी’ बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।
No one is talking about it because they are not farmers they are terrorists who are trying to divide India, so that China can take over our vulnerable broken nation and make it a Chinese colony much like USA…
Sit down you fool, we are not selling our nation like you dummies. https://t.co/OIAD5Pa61a— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 2, 2021
इसको लेकर सोशल मीडिया में लोगों ने खूब ट्रोल किया। एक ट्रोलर ने ट्वीट कर पूछा ‘क्या कोई हमें कंगना रनौत से बचाने की वैक्सीन बना रहा है?’
“ तू कौन ? मैं icon ! “ 🌝😬🤣
( it’s early in the day yet, so I have my humour intact) https://t.co/5j1jlhX9cX
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) February 6, 2021
इस पर दूसरे ट्वीटर यूजर सिंगर सोना मोहपात्रा ने कंगना पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा ‘तू कौन? मैं आइकन!’ इसके साथ ही यह भी लिखा कि ‘यह दिन की शुरुआत में है इसलिए मेरे पास हास्य बरकरार है।’
View this post on Instagram
हालांकि कंगना और बॉलीवुड सितारों की सोशल मीडिया पर अक्सर बहस होती रहती है। इससे पहले भी सोना मोहपात्रा से उनकी कई मुद्दों को लेकर बहस हो चुकी है। हाल ही में कंगना ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने खुद को रानी बताया था। इसी पर तंज कसते हुए सोना मोहपात्रा ने यह ट्वीट किया।
I don’t mean to brag,I don’t do fairness creams,item numbers,shows,big hero films and now all brands cancelled my contracts also,still whatever little I earn most of it I give away and in return gain so much more,not able to express how to encourage people to give,that’s all🙂
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 5, 2021
अब हालिया ट्वीट में कंगना ने नया खुलासा किया कि वह गोरा बनाने वाली क्रीम का विज्ञापन नहीं करतीं, न ही वह फिल्मों में आइटम सॉन्ग करती हैं और न ही किसी बड़े सुपर स्टार की फिल्में करती हैं। जिसके चलते अब सभी ब्रांड की विज्ञापन कंपनियों ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह जो भी कमाती है, वह ज्यादातर दान में दे देती हैं।
Itna kum… !!! Itne ki toh main apne friends ko gifts de deti hoon ….. kitne saste hain yeh sab yaar hahahaha biggest fraud @Forbes incomes, they have no access to any financial data of celebrities still claim fake incomes of stars, sue me @Forbes if I am lying … https://t.co/ofOrapWl4z
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 5, 2021

