करोड़ों के गुटखा घोटाले में केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बुधवार की सुबह चेन्नई में तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विद्या भास्कर, डीजीपी टीके राजेन्द्रन और अन्य शीर्ष अधिकारियों के घर छापेमारी कर तलाशी ली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक करीब 40 ठिकानों पर छापेमारी कर सीबीआई सघन तलाशी ले रही है।