Latest news

जम्मू-कश्मीर: डीजीपी डॉ. एसपी वैद का तबादला,दिलबाग सिंह को डीजीपी पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी

डीजीपी डॉ. एसपी वैद को गुरुवार को पद से हटा दिया गया। उन्हें ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के पद पर भेजा गया है। डीजीपी (जेल) दिलबाग सिंह को डीजीपी पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि केंद्र की नाराजगी की उन पर गाज गिरी है। केंद्र पुलिसकर्मियों के परिवार वालों के अपहरण की लगातार बढ़ती घटनाओं और इससे निपटने के तरीके से नाराज था।
माना जा रहा है कि दक्षिण कश्मीर में बेकाबू होती कानून व्यवस्था से निपटने में विफलता की भी गाज गिरी है। साथ ही पुलिस जवानों का हौसला बनाए रखने के लिए भी मौजूदा प्रशासन में फेरबदल की आवश्यकता महसूस की गई। सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक को अपनी चिंता और नाराजगी से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द नए डीजीपी की तैनाती करने को कहा था

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD