एशिया कप 2018 का सबसे बड़ा मैच आज यानी बुधवार को शाम 5 बजे दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। पूरी दुनिया की निगाहें इस मैच पर बनी रहेंगी। वो इसलिए, क्योंकि अब देखना यह बाकी है कि क्या भारतीय क्रिकेट टीम पिछले साल हुई चैम्पियंस ट्राॅफी के फाइनल में मिली हार का बदला पाकिस्तान से ले पाएगी या नहीं। इस मैच से पहले कि आखिर किस टीम का पलड़ा भारी है । दोनों देशों के बीच संयुक्त अरब अमीरात में 2006 के बाद पहली बार मुकाबला हो रहा है।
दोनों टीमें 1 साल बाद आपस में भिड़ने जा रही हैं। एशिया कप में इनका रिकाॅर्ड देखा जाए तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान से थोड़ा भारी नजर आता है। 1984 से शुरू हुए एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों देशों का 12 बार आमना-सामना हो चुका है, जिसमें भारत ने 6 तो पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा। एशिया कप का पहला टूर्नामेंट 1984 में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था। उसमें भारत, श्रीलंका आैर पाकिस्तान ने भाग लिया था। भारत ने पहला मैच श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर जीता था। भारत का फाइनल में पाकिस्तान से सामना हुआ था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी खेमा 134 रनों पर ही ढेर हो गया आैर भारत ने पहली बार खिताब पर कब्जा किया था । एशिया कप में भारत का पाकिस्तान से काफी अच्छा रिकाॅर्ड है। भारत ने एशिया कप में अब तक कुल 43 वनडे मैच खेले, जिनमें 26 में उसने जीत दर्ज की, जबकि 16 में हार झेलनी पड़ी। वहीं, पाकिस्तान ने 41 वनडे मैच अभी तक खेले हैं, जिनमें उसे 25 में जीत मिली और 15 हारे। दोनों के बीच एक मैच में परिणाम नहीं मिल सका।
दोनों देशों के बीच हुए 12 मैचों के परिणाम
1984: भारत ने पाकिस्तान को 54 रन से हराया।
1988: भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया।
1995: पाकिस्तान ने भारत को 97 रन से हराया।
1997: बारिश के कारण मैच बेनतीजा रहा।
2000: पाकिस्तान ने भारत को 44 रन से हराया।
2004: पाकिस्तान ने भारत को 59 रन से हराया।
2008: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।
2010: भारत ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया।
2012: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।
2014: पाकिस्तान ने भारत को 1 विकेट से हराया।
2016: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया।

